Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रानोपाली कॉलोनी में चोरी, लाखों के जेवरात व नकदी गायब

रानोपाली कॉलोनी में चोरी, लाखों के जेवरात व नकदी गायब

0

◆ पीड़ित का आरोप, रात में घर में घुसे थे अज्ञात लोग, तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग


अयोध्या। थाना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के रानोपाली चौकी अंतर्गत रामकुंज राघव विहार कॉलोनी में चोरी की वारदात को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि बीती रात अज्ञात चोर घर में घुसकर ताला तोड़ते हुए लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए।

पीड़ित रामजस वर्मा पुत्र रामकेलार वर्मा, निवासी रामकुंज कॉलोनी, ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 1 बजे कुछ अज्ञात लोग उनके घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान में दो जोड़ी सोने की बाली, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल तथा लगभग 35,000 नकद शामिल हैं।

सुबह उठने पर जब परिवार ने अलमारी खुली देखी तो मामले की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और थाना कोतवाली अयोध्या में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version