Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या शराब की दुकान में चोरी, कैश व महंगी शराब की बोतलें गायब

शराब की दुकान में चोरी, कैश व महंगी शराब की बोतलें गायब

0

अयोध्या। साहबगंज स्थित शराब की दुकान में बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर ने दुकान से कई बोतल महंगी शराब तथा काउंटर में रखे रूपये लेकर चंपत हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व फारेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया। दुकान के मैनेजर विष्णु गुप्ता ने बताया कि 9 बजे रात में वह कैश लेकर चले गए थे। सुबह दुकान खोलने वाले कर्मचारी ने सूचना दी कि अंदर सामान बिखरा हुआ है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि रात 9 बजे की बिक्री के बाद का सारा रूपया चोर ले गए। साथ की कई शराब की महंगी बोतलें भी पार कर दिया। जिसका आकलंन स्टाक मिलाने के बाद पता चल पाएगा। चौकी इंचार्ज साहबगंज संतोष मौर्या ने बताया कि मौके पर पहुंच कर जांच की गई है तहरीर मिलने पर उसके अनुसार विधिक कार्रवाही की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version