Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर आटा चक्की में चोरी, नकदी समेत हजारों का सामान पार

आटा चक्की में चोरी, नकदी समेत हजारों का सामान पार

0
3
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के रतनाडीहवा चौराहे पर स्थित एक आटा चक्की एवं तेल पेराई केंद्र का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के देवडीह गांव निवासी लक्षिराम गुप्ता रतनाडीहवा चौराहे पर आटा चक्की एवं तेल पेराई केंद्र का संचालन करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात अज्ञात चोर प्रतिष्ठान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद, लगभग 10 लीटर सरसों का तेल, एक कुंतल गेहूं तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए।

गुरुवार सुबह करीब छह बजे जब वह प्रतिष्ठान पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कटका थाने में तहरीर देने की सलाह दी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

कटका थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here