Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदोस्तो के साथ गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मुकदमा दर्ज

दोस्तो के साथ गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। मित्रों के संग शाहगंज गया युवक संदग्धि परिस्थितियों मे गायब हो गया। जबकि युवक की बाइक लावारिश हालत में एक बाग में पड़ी मिलने से परिजन किसी अनहोनी को लेकर परेशान हैं। मामला कटका थाना क्षेत्र के बड़ाह खुर्द गांव का है। जहां के बखेडू ने पुलिस से शिकायत किया है कि उस के पुत्र मूलचंद को गांव के ही सलाहुद्दीन व अकरम अपने साथ बकरी पहुंचाने के लिए शाहगंज ले गये।  देर रात जब मूलचंद वापस घर नहीं लौटा तो मोबाइल से संपर्क करने के बाद उस ने बताया कि वह रास्ते में है वापस आरहा हूं। उस के बाद उस की मोबाइल स्वीच आफ होगयी।इसी बीच देर रात सम्पर्क करने के बाद किसी अज्ञात ने फोन रिसीव कर के बताया कि मूलचंद बंदीपुर पुल के दक्षिण बेहोश  पड़ा है। घबराए परिजन जब वहां पहुंचे तो मूलचंद वहां मौजूद नहीं  था। जब कि उस की बाइक बंदीपुर पुल के पास बाग में पड़ी थी मिली। जिस के बाद से परिजनों मे तरह तरह के सवाल पैदा हो रहे है।इस सम्बंध में एसओ कटका  ने बताया कि गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments