Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजहर खुरानी का शिकार हुआ युवक

जहर खुरानी का शिकार हुआ युवक


बसखारी अंबेडकर नगर। जहर खुरानी का शिकार हुआ युवक संदिग्धावस्था मे हरैया बाईपास पर बेहोशी की हालत मे पाए जाने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची बसखारी पुलिस ने तत्काल युवक को सीएचसी बसखारी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान होश में आने पर युवक की पहचान संतोष पुत्र हरिराम निवासी तेतरिया थाना जहांगीरगंज के रूप में हुई है।बताया जाता है कि जहर खुरानी का शिकार  युवक रोजी-रोटी के सिलसिले में पुणे महाराष्ट्र  गया हुआ था।जो सोमवार की देर शाम को मुगलसराय स्टेशन से अकबरपुर के लिए ट्रेन पर बैठा था। ट्रेन में ही संतोष को जहरखुरानों  ने अपना शिकार बना लिया तथा उसके पास सामान, पैसा, बैग व मोबाइल सब लेकर के फरार हो गये। संतोष  अकबरपुर स्टेशन तथा वहां से बसखारी कैसे पहुंचा यह उसको अभी तक याद नहीं आ पा रहा है। मौके पर संतोष के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि युवक को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।प्रार्थना पत्र मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments