Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर प्रेमजाल में फंसा कर युवती को भगा ले गया युवक

प्रेमजाल में फंसा कर युवती को भगा ले गया युवक

0
ayodhya samachar

◆ पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती को प्रेमजाल में फंसा कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


रिश्तेदारी में खोजबीन, लेकिन नहीं मिला सुराग


पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्री को डीह भियांव गांव निवासी सुभाष पुत्र अनिल अपने प्रेमजाल में फंसा चुका था। 17 अगस्त की दोपहर करीब 11 बजे दोनों गांव से बाहर चले गए। देर शाम तक पुत्री घर नहीं लौटी तो परिजनों ने रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला।


परिवार पर भी लगाया सहयोग का आरोप


पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि सुभाष के माता-पिता को इस बात की जानकारी थी, बावजूद इसके उन्होंने बेटी को भगाने में सहयोग किया। घटना के बाद से विपक्षी पक्ष घर से गायब है।


पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


पीड़ित परिजन ने रविवार देर रात बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। सोमवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी गई। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version