Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरटैंकर की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पहले...

टैंकर की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पहले महिला की हो चुकी थी मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के सिंघोरिया दूलहुपुर में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद गंभीर रूप से घायल युवक ने भी मंगलवार को मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना सोमवार शाम रफीगंज-न्यूरी मार्ग पर स्थित दूलहुपुर बाजार के पास की है। जानकारी के अनुसार, सुलतानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के कुंदा भैरोपुर निवासी किरण देवी (45 वर्ष) पत्नी जियालाल, अंबेडकरनगर के अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। शादी के बाद वह अपने बहन के पुत्र प्रतीक (19 वर्ष) पुत्र प्रेम के साथ बाइक से वापस घर जा रही थीं।

जैसे ही दोनों सिंघोरिया दूलहुपुर के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक डीजल टैंकर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सीएचसी भियांव ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने किरण देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रतीक को मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया था।

मंगलवार को प्रतीक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर कटका पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में कटका थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि मृतक के परिजन योगेंद्र निषाद, निवासी गोविंदपुर, थाना अतरौलिया की तहरीर पर अज्ञात टैंकर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments