Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसुबह से पेड़ पर चढ़कर बैठा है युवक, लाख प्रयास के बाद...

सुबह से पेड़ पर चढ़कर बैठा है युवक, लाख प्रयास के बाद भी नहीं उतरा नीचे

जलालपुर अम्बेडकरनगर। 35वर्षीय युवक सुबह से पेड़ पर चढकर बैठा हुआ है। जो लाख कोशिश के बाद भी पेड़ से उतरने का नाम नही ले रहा है। सूचना पर पीआरवी पहुँच कर उतारने का प्रयास कर रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सफलता नही मिली है।

प्रकरण कटका थानाक्षेत्र के पिण्डोरिया गांव के मजरा सीताघाट का है। जानकारी के अनुसार श्यामू निषाद गांव के निकट स्थित चिलबिल के पेड़ पर शनिवार सुबह आठ बजे चढ गया। लोगो ने सोचा कि देर सबेर पेड से नीचे आ जायेगा परन्तु जब देर शाम तक पेड़ से लोगों के मिन्नत के बाद नही उतरा तो इसकी जानकारी पीआरवी को दी गयी। सूचना पर पहुचे पीआरवी पुलिस ने उतरने के लिए काफी प्रयास किया इसके बावजूद भी पेड़ से नही उतरा बल्कि और भी ऊचांई पर चढ गया है। लोगो की माने तो 50 फुट से ज्यादा ऊचांई पर है। लोगों ने बताया कि इसका मानसिक हालत ठीक नही है और इसके पास 6 पुत्रियां है। समाचार देर रात 9 बजे लिखे जाने तक पेड़ से नही उतरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments