Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरफेसबुक पर छात्रा की आपत्तिजनक फोटो वायरल करना युवक को पड़ा भारी,मुकदमा...

फेसबुक पर छात्रा की आपत्तिजनक फोटो वायरल करना युवक को पड़ा भारी,मुकदमा दर्ज

जलालपुर,अंबेडकरनगर। नाबालिग छात्रा के फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करना और छात्रा की माता के मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजना और मना करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले मे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।  कोतवाली क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के फेसबुक पर अश्लील फोटो भेजता था।जब परिजनों ने दबंग युवक से शिकायत किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी बीच दबंग युवक शशांक गौड़ निवासी कैथा कोतवाली जलालपुर छात्रा की माता के मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने लगा। दबंग युवक मना करने के बाद गलती मानने के बजाय जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने  छात्रा के पिता की तहरीर पर शशांक के खिलाफ आईटी एक्ट और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments