Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या यश विद्या मंदिर की टीम राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता की विजेता बनी

यश विद्या मंदिर की टीम राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता की विजेता बनी

0

अयोध्या। गुजरात के गांधीनगर स्थित पिनेकल पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई नेशनल खोखो क्लस्टर अंडर-17 प्रतियोगिता में अयोध्या के यश विद्या मंदिर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीत लिया। मुकाबला जीत कर लौटी टीम का विद्यालय में स्वागत किया गया।

इस प्रतियोगिता में देश की 59 टीमों के साथ कतर, ओमान, यूएई और कुवैत सहित सात अंतरराष्ट्रीय टीमों ने भी भाग लिया। यश विद्या मंदिर की टीम ने शुरुआत से ही उत्कृष्ट खेल दिखाया और गुजरात, कर्नाटक, हरियाणा और ओमान को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश की क्लस्टर-19 टीम को पांच अंकों से हराने के बाद सेमीफाइनल में केरल को दो अंकों से मात दी। फाइनल में टीम ने चेन्नई को चार अंकों से हराकर राष्ट्रीय विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

विद्यालय की डायरेक्टर मंजुला झुनझुनवाला, प्रधानाचार्य सरिता त्रिपाठी, कोऑर्डिनेटर गिरीश वैश्य, प्रसून श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव और खेल विभागाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों और कोच शिवेंद्र सिंह को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को अयोध्या और उत्तर प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version