Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचार फेज में बांटकर किया जा रहा है चौदह कोसी परिक्रमा पथ...

चार फेज में बांटकर किया जा रहा है चौदह कोसी परिक्रमा पथ पर बैनामें का कार्य

अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग में भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। इसके लिए परिक्रमा मार्ग को चार फेज में बांटकर कार्य किया गया है। जिसमें पीडब्लूडी के इंजीनियर व डिप्टी कलेक्टर की ड्यूटी लगाई गयी है। अभी तक प्रशासन 50 से 60 प्रतिशत बैनामा करा चुका है। प्रशासन रामपथ की तरह से यहां भी सहमति के आधार पर बैनामें का कार्य कर रहा है। चौदह कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण किया जायेगा। इन मार्गो पर हर वर्ष होने वाली परिक्रमा में लाखों की भीड़ उमड़ती है।
अधिशासी अभियन्ता राहुल राय ने बताया कि पूरे परिक्रमा पथ को चार भागों में बांट दिया गया है। जिसमें ड्यूटी लगाई गयी है। यहां बैनामें का कार्य चल रहा है। कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद से तेजी दिखाई गयी। अभी 50 से 60 प्रतिशत बैनामें का कार्य किया गया है। चार स्थानों पर कैम्प लगाकर रजिस्ट्री की जा रही है। रजिस्ट्री के कार्य की लगातार जिलाधिकारी व मण्डलायुक्त के द्वारा समीक्षा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments