Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररंजिश को लेकर तालाब में जहर डालकर मछलियों को मारने के मामले...

रंजिश को लेकर तालाब में जहर डालकर मछलियों को मारने के मामले में पीड़ित ने की कार्यवाही की मांग

जलालपुर अंबेडकर नगर। रंजिश को लेकर तालाब में जहर डालकर मछलियों को मारने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्यवाही की मांग किया है। प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के चौबे का पूरा बड़ागांव का है। गांव निवासी धीरज पुत्र मधुबन ने पुलिस अधीक्षक को दिए तहरीर में बताया कि वह अपनी माता के नाम दर्ज गाटा संख्या में गड्ढा बनाकर मत्स्य पालन का कार्य करते हैं। गांव के ही रामजियावन, विकास, विपुल, विपिन और विजय आदि उसके परिवार से रंजिश रखते है। बीती 12 जून को भी पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। षड्यंत्र रचते हुए विपक्षियों ने मछली मारने की दवा तालाब में डाल दिया जिससे तालाब की सारी मछलियां मार गई। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कर विपक्षियों के विरुद्ध षड्यंत्र रचने एवं मछलियों को दवा देकर मारने के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments