Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीक्षांत समारोह की तैयारियों में लगी 23 समितियों के साथ कुलपति ने...

दीक्षांत समारोह की तैयारियों में लगी 23 समितियों के साथ कुलपति ने की समीक्षा बैठक


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के 29 वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने अयोजन समिति के संयोजकों के साथ समीक्षा बैठक की। अवध विश्व विद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में 20 सितम्बर को दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर 23 समितियों का गठन किया गया है।

कुलपति ने अनुशासन समिति, पार्किंग समिति, मंच व्यवस्था, गॉर्ड ऑफ ऑनर सहित अन्य समितियों से अद्यतन कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस समारोह में सर्वोच्च अंक व उपाधि धारकों को 18 व 19 सितम्बर को रिहर्सल में शामिल होना होगा। जिससे समारोह के दिन असुविधा से बचा जा सके। समारोह के दिन प्रातः 9 बजे से उपाधि धारकों व आंगतुकों का प्रवेश प्रारम्भ कर दिया जायेगा। जिसमें समितियों के संयोजक पूरी टीम के साथ प्रातः 8 बजे परिसर में तैयारियों में लग जायेंगे। बैठक में कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि राजभवन के निर्देशक्रम में पूर्व में गांवों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक में आयोजित प्रतियोगिता के 36 बच्चों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कुलाधिपति व राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

इस अतिरिक्त जल संचयन के लिए कुलाधिपति के सम्मान में जल भरो कार्यक्रम होगा। इस बैठक में कुलसचिव डॉ0 अंजनी कुमार मिश्र, मुख्य नियंता प्रो0 एसएस मिश्र, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, उपकुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments