Sunday, August 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहंत भवनाथ दास के निधन पर सपा कार्यालय में अयोजित हुई शोक...

महंत भवनाथ दास के निधन पर सपा कार्यालय में अयोजित हुई शोक सभा


अयोध्या। सपा कार्यालय में समाजवादी संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय भवनाथ दास के निधन पर अयोजित शोक सभा में उनके चित्र पर मल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि पूर्व संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत भवनाथ दास ने हमेशा समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ने का काम किया । उन्होंने अयोध्या में समाजवादियों की फौज इकट्ठा की।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि संत सभा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय भवनाथ दास ने हमेशा समाजवादी नीतियों को आगे बढ़ाया उन्होंने हमेशा इसके लिए संघर्ष भी किया है । उनका जीवन आम जनता के लिए हमेशा सुलभ रहा । उन्होंने हमेशा सभी के दुख सुख में शामिल होकर सबका मान सम्मान बढ़ाया है । महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्णा श्रीवास्तव ने कहा कि महंत जी हमेशा समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ने का काम किया । उन्होंने हमेशा सभी कार्यक्रमों में बाढ़-चलकर हिस्सा लिया करते रहे ।

सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज पार्टी कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन हुआ । जिसमें संत सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भावनाथ दास के निधन पर आयोजित शोक सभा में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्णा श्रीवास्तव सहित पार्टी के तमाम नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे । सभी ने उनके चरित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।

अयोजित शोक सभा में हामिद जाफर मीशम, चौधरी बलराम यादव, छोटेलाल यादव,अनूप सिंह,महिला जिलाध्यक्ष सरोज यादव, रोली यादव, ललित यादव, आकिब खान, जिला उपाध्यक्ष जे. पी. यादव, के के गुप्ता, शावेज जाफरी, जगरनाथ यादव, गौरव पाण्डेय, बाबू राम गौड़, राजू वर्मा, छंगू प्रधान, सीताराम यादव, अंसार अहमद, अखिलेश चतुर्वेदी, सुभाष यादव, पंकज शर्मा, प्रवीण राठौर, चंदन यादव, सूर्यभान यादव, जितेंद्र यादव, वीरेंद्र कुमार, अनस खान, महमूद अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments