Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ की आम सभा...

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ की आम सभा आयोजित, 1.38 करोड़ का बजट प्रस्तावित


अयोध्या। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ की आम सभा का आयोजन रविवार को शहर स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक संघ के निर्धारित एजेंडा के तहत संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया।

सभा की शुरुआत प्रदेश महासचिव उपेंद्र पांडेय द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विशाल गुप्ता को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने से हुई। इसके बाद अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया।

बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए एक करोड़ 38 लाख 10 हजार रुपये का अनुमानित बजट प्रस्तावित किया गया। इस बजट में राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों की यात्रा के लिए पूर्व आरक्षण, टीम किट, प्रशिक्षण शिविर, खेल सामग्री और अन्य आवश्यक खर्चों को शामिल किया गया है। अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक पाल ने जिलों में संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए अप्रैल के अंत में अपने विद्यालय में प्रतियोगिता कराने की बात कही। प्रदेश सह सचिव रमाकांत पांडेय ने सितंबर में बस्ती में जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, जबकि वाराणसी के गोपाल शाही ने मई में सब जूनियर प्रतियोगिता आयोजित कराने का प्रस्ताव रखा। सह सचिव अभिषेक अग्रवाल ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की। अंत में अध्यक्ष ने वर्षभर की गतिविधियों का संभावित कैलेंडर जारी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments