Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या ज्ञानापुर में दो दिसंबर से आयोजित होगा दो दिवसीय सूर्यवंश क्षत्रिय महाकुंभ

ज्ञानापुर में दो दिसंबर से आयोजित होगा दो दिवसीय सूर्यवंश क्षत्रिय महाकुंभ

0

आमंत्रण के लिए हल्दीयुक्त ” अक्षत ” जिलाध्यक्ष को सौंपा गया


@ बिपिन सिंह


पूराबाजार, अयोध्या । ग्राम पंचायत ज्ञानापुर में आगामी 2 दिसंबर से होने जा रहे दो दिवसीय चौदह कोसीय सूर्यवंश क्षत्रिय महाकुंभ को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए दशरथ समाधि स्थल के विशाल सभागार में महाकुंभ के आयोजक ठाकुर हनुमान सिंह एवं शिक्षक नेता अजीत सिंह के संयुक्त  संयोजकत्व में आयोजित अंतिम उच्च स्तरीय तैयारी बैठक पंचायत  में सूर्यवंशी क्षत्रिय उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष बाबू भगवान बक्श सिंह ने सैकड़ों गाँवों से पधारे क्षत्रिय नेताओं , लम्बरदारों , व बिरादरी के चौधरियों को आमंत्रण स्वरुप हल्दीयुक्त ‘अक्षत ‘ प्रदान करते हुए बताया कि हम क्षत्रियों द्वारा अक्षत बांटना एक सनातनी , पारंपरिक और सांस्कृतिक प्रथा है ।

समाज के वरिष्ठ क्षत्रिय नेता जंग बहादुर सिंह ने बताया कि दो दिसंबर को होने जा रहे दो दिवसीय चौदह कोसीय सूर्यवंश क्षत्रिय महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना , शिक्षा के स्तर को बढ़ाना , सामाजिक कुरीतियों को दूर करना और समाज के लोगों में अपने कर्तव्यों के प्रति जागरुकता फैलाना आदि होगा ।

आज के पंचायत में मुख्य रुप से क्षत्रिय कल्याण परिषद अध्यक्ष राजेश सिंह , शीतला प्रसाद सिंह , एकादशी सिंह , अवधेश सिंह मुन्ना , विश्व नाथ सिंह , क्षत्रिय नेता नरेन्द्र बहादुर सिंह , अमर बहादुर सिंह गब्बू , अनिल कुमार सिंह , जय सिंह , जगद नारायण सिंह , डा० शिव बक्श सिंह , राज नारायण सिंह , विनोद सिंह , भीम सेन सिंह एवं राज बहादुर सिंह आदि कई गांवों के लंबरदार उपस्थित थे और उन्होंने अपने अपने गाँवों का निमंत्रण अक्षत प्राप्त कर लिया है , जो कल से घरघर बंटना शुरु हो जाएगा । क्षत्रिय पंचायत का कुशल संचालन पत्रकार डा० टी बी सिंह ने किया ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version