Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामलला के नित्य दर्शन के लिए ट्रस्ट अयोध्या वासियों को देगा अनुमति...

रामलला के नित्य दर्शन के लिए ट्रस्ट अयोध्या वासियों को देगा अनुमति पत्र


◆ ट्रस्ट कार्यालय में सम्पर्क कर फार्म भरने के बाद जारी होगा अनुमति पत्र, छः माह के लिए होगा वैध


अयोध्या। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नित्य दर्शन के लिए अयोध्या वासियों तथा संत महंतों के लिए पास की व्यवस्था की है। ट्रस्ट के कार्यालय से सम्पर्क कर नित्य दर्शनार्थी अपना आधार कार्ड व अन्य कागजात देकर इसके लिए फार्म भर सकते है। यह जानकारी ट्रस्ट के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई है।

एक्स हैंडल पर लिखा गया है कि अयोध्या के संत महात्मा और नागरिक, जो श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के नित्य दर्शन करना चाहते हैं, वे राम कचहरी आश्रम, स्थित ट्रस्ट कार्यालय या रामपथ पर तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।

अनुमति पत्र प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। नित्य दर्शन के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा। मोबाइल फोन, पूजा सामग्री, प्रसाद आदि लेकर प्रवेश नहीं होगा। जिनके पास अनुमति पत्र है, वे डी-1 द्वार से ही प्रवेश कर सकते हैं।

एक बार बनाया गया अनुमति पत्र 6 मास तक ही मान्य होगा। 6 मास के पश्चात नवीनीकरण कराया जा सकेगा। यदि पाया गया कि नित्य दर्शन के नाम पर अनुमतिपत्र लिया गया और एक महीने में एक दो बार ही आते हैं तो पास निरस्त किया जा सकता है। अपना प्रवेश पत्र नित्य दर्शन के समय पुलिस बूथ पर दिखाना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments