Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मालवाहक वाहनों की नम्बर प्लेट को लेकर परिवाहन विभाग चला रहा है...

मालवाहक वाहनों की नम्बर प्लेट को लेकर परिवाहन विभाग चला रहा है अभियान

0
ayodhya samachar

अयोध्या। शासन के निर्देशों के क्रम में बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी), बिना नंबर प्लेट अथवा गलत नंबर प्लेट लगाकर संचालित किए जा रहे डम्पर एवं अन्य मालवाहक वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग विशेष अभियान चला रहा है। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा वाहनों की सही पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिना एचएसआरपी एवं गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जनपद के विभिन्न मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष जांच अभियान संचालित किया गया।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान डम्पर तथा अन्य मालवाहक वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान ऐसे वाहनों को चिन्हित किया गया जिनमें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी थी अथवा जिन पर नंबर प्लेट संबंधी नियमों का उल्लंघन पाया गया। मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत दोषी वाहनों के खिलाफ चालान एवं वाहन बंद (डिटेंशन/सीजर) की कार्रवाई की गई।प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान बिना एचएसआरपी संचालित पाए जाने पर एक वाहन को थाना रौनाही में सीज कर दिया गया, जबकि एक अन्य वाहन का चालान किया गया। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version