Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनेताओं के समझाने पर भी नहीं माने व्यापारी, पूरा दिन बाजार बंद...

नेताओं के समझाने पर भी नहीं माने व्यापारी, पूरा दिन बाजार बंद कर किया विरोध प्रदर्शन


◆ मामला शुकुल बाजार में हुए फायरिंग का


बसखारी अंबेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र के शुकुल बाजार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने एवं व्यापारियों में दहशत फैलाने के लिए हुई वारदात को संज्ञान में लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने भी मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को सुरक्षा दिलाने का आश्वासन दिया।



थाना प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्र ,व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ,भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, युवा भाजपा नेता ओमकार गुप्ता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा आदि लोगों ने पहुंचकर पीड़ितों को हर संभव मदद करने का आश्वासन देते हुए व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। आरोप है कि बीते शनिवार की रात्रि लगभग नौ बजे के करीब हथियार व लाठी डंडों से लैस अराजक तत्वों ने शुक्ल बाजार निवासी फिरोज की पिटाई करने लगे और बीच-बचाव करने आए 75 वर्षीय लतीफ की पिटाई कर घायल कर दिया,और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फायरिंग की घटना व पुलिस की कार्यशैली से नाराज आक्रोशित बाजार वासियों ने रविवार को बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन जताना शुरू कर दिया। बाजार वासियों के आक्रोश एवं विरोध को देखते हुए कई नेता भी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास किया।लेकिन बाजार वासी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए बाजार ना खोलने की जिद पर अड़े रहे। और पूरा दिन बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments