Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला चिकित्सालय में आठ माह से जांच मशीन बनी शोपीस, केमिकल की...

महिला चिकित्सालय में आठ माह से जांच मशीन बनी शोपीस, केमिकल की कमी से नहीं हो पा रही जांच


जलालपुर अम्बेडकर नगर। महिला चिकित्सालय में मरीजों की जांच के लिए आठ माह पूर्व स्थापित की गई बायोकेमेस्ट्री मशीन केवल शोपीस बनकर रह गई है। जांच के लिए आवश्यक केमिकल अब तक उपलब्ध नहीं हो सका है, जिसके चलते मरीजों को जांच के लिए निजी लैब की शरण लेनी पड़ रही है।

जानकारी के अनुसार, अक्टूबर 2024 में अस्पताल को बायोकेमेस्ट्री मशीन उपलब्ध कराई गई थी, जो शरीर की कई आवश्यक जांचों के लिए उपयोगी है। लेकिन मशीन के साथ उपयोग होने वाले केमिकल की आपूर्ति अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं की गई है। अस्पताल प्रशासन द्वारा विभाग को कई बार पत्र भेजे गए, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में महिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि केमिकल की मांग के लिए लिखा-पढ़ी की गई है, जल्द ही केमिकल उपलब्ध हो जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments