Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर स्थानीय विद्युत कर्मचारी की मनमानी देख बिफरे  तहसीलदार

स्थानीय विद्युत कर्मचारी की मनमानी देख बिफरे  तहसीलदार

0

अंबेडकर नगर। कटेहरी क्षेत्र के अशरफपुर बरवा उपकेंद्र पर विद्युत कर्मचारी की मनमानी पर रविवार की दोपहर में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण विद्युत् उपकेन्द्र पर जुट गए। वहां तैनात कर्मचारी बरवां, व यरकी मचगवां फीडर को ब्रेक डाउन दिखाकर आपूर्ति बंद कर दी थी। वही जिस गांव में उक्त कर्मचारी का घर था उस फीडर को उसने चला रखा था। ग्रामीण दो दिन से लगातार उपकेंद्र पर पहुंच कर विद्युत सप्लाई संचालित करवाने के लिए निवेदन करते रहे, लेकिन उक्त कर्मचारी द्वारा ब्रेकडाउन बता कर आपूर्ति बहाल करने से मना कर दिया। हड़ताल के दो दिन बीत जाने के बाद जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम में अकबरपुर के तहसीलदार अशरफपुर बरवां उपकेंद्र पर पहुंचकर क्षेत्र में विद्युत सप्लाई को बहाल करवाने के लिए, तैनात कर्मचारी प्रमोद को विद्युत आपूर्ति चालू करने के लिए कहा तो उसने ब्रेक डाउन का बहाना कर मना कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने तहसीलदार के निर्देश पर ऊक्त कर्मचारी को गाड़ी में बैठा। उक्त विद्युत कर्मचारी ने कार्यवाही के डर से विद्युत सप्लाई संचालित करने के लिए तैयार हुआ जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। जिले के अधिकांश उपकेंद्रों पर ब्रेकडाउन का बहाना बना विद्युत् कर्मियों ने आपूर्ति बाधित कर रखी थी। हड़ताल खत्म होने के कुछ ही देर लगभग सभी उपकेंद्रों पर विद्युत् आपूर्ति बहाल हो गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version