Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सात सितम्बर को होगा प्रतिभा अलंकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन

सात सितम्बर को होगा प्रतिभा अलंकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन

0

आलापुर अंबेडकर नगर। विधानसभा क्षेत्र आलापुर अन्तर्गत एकेडमिक रिसर्च सोसायटी  द्वारा आगामी सात सितम्बर को प्रतिभा अलंकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद के पांच उत्कृष्ठ शिक्षकों को आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान तथा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024-25 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

संस्था के निदेशक डॉ. पवन कुमार तिवारी एवं चयन समिति के चेयरमैन डॉ. उदयराज मिश्रा ने गिरैया बाजार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि समिति के सदस्य बैजनाथ पांडेय, श्रीमती विद्यावती, डॉ. शिवकुमार मिश्रा एवं डॉ. सुषमा सिंह की संस्तुति पर जनपद के पांच उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया गया है। उन्हें जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के कर-कमलों से सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन स्थल पंडित रामशब्द स्मृति पीजी कॉलेज, बिशुनपुर बजदहा होगा, जहां जिलाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। समारोह में हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पंडित राम मनोरथ त्रिपाठी स्मृति छात्रवृत्ति और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पंडित माधो त्रिपाठी स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

डॉ. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है ताकि वे जिले का नाम रोशन करते रहें।

प्रेस वार्ता में वरिष्ठ अधिवक्ता ओंकार नाथ मिश्रा, कृष्णकुमार त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, योगेन्द्र तिवारी, आशीष कुमार मिश्रा, अजीत कुमार तिवारी, चन्द्र कार्तिकेय तिवारी एवं डॉ. राम तिवारी सहित अनेक गणमान्यजन एवं समाचार पत्रों के संवाददाता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version