Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछात्र जीवन में किये गये संघर्ष से छात्र बना सकते हैं अपना...

छात्र जीवन में किये गये संघर्ष से छात्र बना सकते हैं अपना भविष्य स्वर्णिम -त्रिभुवन दत्त


अम्बेडकर नगर। राज इंटर कॉलेज मल्लूपुर मजगवां में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया।विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के राष्ट्रीय सचिव विधायक त्रिभुवन दत्त शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में शिक्षा से बड़ी कोई चीज नहीं है। बगैर शिक्षा के लक्ष्य पाना संभव नहीं है। छात्र जीवन में किया गया संघर्ष भविष्य को स्वर्णिम बनाने का कार्य करता है। जूनियर छात्राओं ने सीनियर्स को उपहार भी दिए।विदाई समारोह के मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहकर तालीम लेने की सीख दिया।इस मौके पर प्रबंधक राज बहादुर सिंह नें कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के सुदूर इलाके में स्थित इस शिक्षण संस्थान में छात्र-छात्राओं को अनुशासन युक्त माहौल देकर रोजगार परक शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है जिससे उनका भविष्य बेहतर हो सके ‌इस मौके पर प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह सपा नेता नायबे आलम,अभिजीत सिंह राजेंद्र दाढ़ी इलाहाबाद अंबिका प्रसाद यादव सूर्यनाथ पांडे महेंद्र मिश्रा ओमप्रकाश पाठक सुगंधा सिंह बिंदु मौर्य पूनम मौर्या नगमा परवीन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments