Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुरानी पेंशन योजना की बहाली तक संघर्ष रहेगा जारी– अरुण सिंह

पुरानी पेंशन योजना की बहाली तक संघर्ष रहेगा जारी– अरुण सिंह


अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष/मंडल अध्यक्ष अयोध्या  अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में आज विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से मुलाकात किया गया तथा 18जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दो बजे से आयोजित धरने में शामिल होने का आह्वान किया गया।

शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा है की पुरानी पेंशन योजना की बहाली होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

जिलाध्यक्ष ने तदर्थ शिक्षकों को मानदेय दिए जाने पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा है कि इनकी लंबी सेवाओं को देखते विनिय मित किए जाने की मांग की है।

वित्त विहीन शिक्षकों को सम्मान जनक मानदेय दिए जाने,एनपीएस को अद्यतन अपडेट किए जाने,  आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के 2005के पूर्व विज्ञापन  को देखते हुए पुरानी पेंशन योजना में शामिल किए जाने , राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को भी चिकित्सीय सुविधा दिए जाने आदि की मांग की है।

जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने संघठन के जिला उपाध्यक्ष सुशील कांत दुबे, आय व्यय निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के साथ आज एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुर्की बाजार, हीरा लाल जायसवाल इंटर कॉलेज किचौछा, इंटर कॉलेज कासिमपुर करबला, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज नत्थूपुर लोधना, राम लोचन इंटर कॉलेज शिवपाल, जनता इंटर कॉलेज नेवादा, का दौरा कर धरने को सफल बनाने का आह्वान किया है।

जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने प्राथमिक अध्यापकों के ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध करते हुए कहा है की सरकार की  तानाशाही रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षक संघ प्राथमिक शिक्षकों के संघर्ष का पूर्ण समर्थन करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments