Saturday, March 7, 2026
HomeNewsकाफी रहस्मय है बदायुं के महिला की कहानी, जिसका मिला सिर कटा...

काफी रहस्मय है बदायुं के महिला की कहानी, जिसका मिला सिर कटा शव

अयोध्या। बदायुं की महिला का सिर कटा शव थाना महाराजगंज के काजीपुर विस्वल गांव में मिला। पूरे घटना को लेकर जो कहानी सामने आ रही है वह काफी रहस्यमय है। बरेली का रहने वाला एक युवक उस महिला को लेकर अपनी ससुराल आया था। परन्तु अभी कई ऐसे सवाल है जिनका जवाब खोजे नहीं मिल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर इलाके में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही है।
थाना महाराजगंज के एसएचओं अनुराग मिश्र ने बताया कि रामपुर पुआरी मांझा मजरे मदरहिवा निवासी सुनीता ने अपनी पुत्री की शादी बरेली के रहने वाले नन्हें के साथ की थी। करीब एक सप्ताह पहले नन्हें बदायुं के पररौली थाना बिल्सी की रहने वाली राधा को लेकर अपनी ससुराल आया था। सोमवार की शाम वह अपनी सास सुनीता के साथ राधा को लेकर इलाज हेतु निकला था। बुधवार की सुबह गन्ने के खेत में राधा का सिर कटा शव मिला। शव की पहचान उसके आधार कार्ड से हुई। उन्होने बताया कि पुलिस के द्वारा नन्हें व सुनीता की तलाश की जा रही है। राधा का नन्हें के साथ क्या रिश्ता है। वह अयोध्या क्यों आयी थी। यह नन्हें अथवा सुनीता की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments