Monday, July 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएयरपोर्ट पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का हुआ अनावरण

एयरपोर्ट पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का हुआ अनावरण


अयोध्या। रविवार को एयरपोर्ट परिसर में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का अनावरण किया गया। एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने विधिवत रूप से प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एयरपोर्ट के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विनोद कुमार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के गौरव हैं। उन्होंने रामायण जैसी कालजयी रचना से समाज को मर्यादा, सत्य और धर्म का मार्ग दिखाया। एयरपोर्ट पर महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा की स्थापना से यात्रियों को भारतीय संस्कृति की झलक मिलेगी। उन्हें सनातन धर्म में प्रथम कवि के रूप में जाना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments