Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिले में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा...

जिले में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा


अंबेडकर नगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को जनपद मुख्यालय पर भाजपा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा विष्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में निकली यात्रा में हजारों भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पटेल नगर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से शुरू हुई यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंची। इस दौरान पूरा मार्ग भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजता रहा।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। पटेल नगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा विष्ट ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए सभी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का महान कार्य किया। वहीं, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान दिलाने की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति कर्तव्य भावना को और मजबूत करना है। विपरीत मौसम के बावजूद हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उनके राष्ट्रभक्ति के जज्बे को दर्शाती है। उन्होंने जनपद के कोने-कोने से पहुंचे कार्यकर्ताओं का आभार जताया। संचालन जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने किया।


नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत


तिरंगा यात्रा से पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता और जिला महामंत्री विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू के संयोजन में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर बधाई दी और संगठन हित में पूरी निष्ठा के साथ योगदान देने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा में विधायक धर्मराज निषाद, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, रमा शंकर सिंह, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ओंकार गुप्ता, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, जय राम विमल, संजू देवी, प्रतिनिधि आनंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, संयोजक सुमन पांडेय, अमरेंद्र कांत सिंह, विवेक मौर्य, पंकज वर्मा, विकास मोदनवाल, शुभम अग्रहरि शाश्वत, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ. विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पांडेय, शिव पूजन राजभर, अखंड प्रताप वर्मा, आकाश वर्मा, अंजू पांडेय, अभिषेक निषाद, उमा शंकर शुक्ला, जय सिंह, मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र, संतोष सिंह बबलू, अमित सिंह, नंद कुमार तिवारी राना, सागर संगवानी, गिरीश वर्मा, अंकित अग्रहरि, राम सूरत वर्मा, केशरी नंदन त्रिपाठी, चंद्रिका प्रसाद, संजय सिंह, गौरव श्रीवास्तव, शशि द्विवेदी और अरविंद सिंह डिंपू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments