Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउपजिलाधिकारी आवास के निकट महीनों से टूटी है पटिया, हो सकता है...

उपजिलाधिकारी आवास के निकट महीनों से टूटी है पटिया, हो सकता है हादसा


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। नगर पालिका की मनमानी पर लगाम नही लग रहा है जिसके चलते उपजिलाधिकारी के आवास के बगल नाले की टूटी पटिया अधिकारियों को मुंह चिढ़ा रही है। एक महीने बीत जाने के बावजूद अधिकारियों द्वारा एक मामूली पटिया नहीं बदलवाया जा सका। जिसको लेकर राहगीरों में तरह तरह की चर्चाएं चल रही है।
विदित हो कि जलालपुर नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र जलालपुर से सुरुहुरपुर रोड के दोनों पटरियों पर नगर पालिका के द्वारा बीते महज छः माह पूर्व नए नाले और इंटरलॉकिन का कार्य संपन्न कराया गया। चर्चा है कि गुणवत्ताविहीन और घटिया निर्माण कार्य होने के कारण उपजिलाधिकारी आवास के पास बीते एक माह पूर्व नवनिर्मित नाले पर रखी पटिया टूटकर नाले में गिर गया जिससे गड्ढा हो गया। जहां उक्त रास्ते से आने जाने वाले राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है वही छोटे बड़े वाहन गड्ढे में गिरने से बड़ा हादसा भी हो सकता है। मजे की बात तो यह है कि उसी नाले के बगल में बने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी आवास से सुबह शाम इन शीर्ष अधिकारियों का आवागमन लगा रहता है। उसके बावजूद महीनों से खुले नाले पर अधिकारियों की नजर नहीं जा रही है। जिसको लेकर आम जनमानस में अधिकारियों के उदासीनता की चर्चा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments