Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभगवदाचार्य स्मारक सदन में रामलीला का छठवां दिन, संतों और गणमान्यों की...

भगवदाचार्य स्मारक सदन में रामलीला का छठवां दिन, संतों और गणमान्यों की रही उपस्थिति


अयोध्या। रामनगरी के भगवदाचार्य स्मारक सदन में चल रही पौराणिक रामलीला के छठवें दिन धार्मिक माहौल श्रद्धा और आस्था से सराबोर रहा। इस अवसर पर अनेक प्रमुख संत और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रामलीला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रसिक पीठाधीश्वर श्रीमहंत जनमेजय शरण जी महाराज ने कहा कि रामलीला का आयोजन समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम है। महामंत्री स्वामी श्री संजय दास जी महाराज ने बताया कि भगवान राम के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर रामकथा के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम में व्यापारी नेता पंकज गुप्ता, पूर्व चेयरमैन रमेश गुप्ता, व्यापारी नेता नन्दलाल गुप्ता, रसकुंज प्रतिष्ठान से विकास गुप्ता और चंद्रा प्रतिष्ठान से अंचल गुप्ता भी मौजूद रहे। व्यवस्थापक राजीव रंजन पाण्डेय, महंत धनुषधारी शुक्ला जी और पुजारी राजन दास जी महाराज ने आयोजन की व्यवस्थाओं में प्रमुख भूमिका निभाई।

रामलीला का मंचन मध्य प्रदेश के खजरुई ताल की मंडली द्वारा किया जा रहा है। आयोजन 20 सितंबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेगा। समिति पदाधिकारियों के अनुसार इस अवधि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments