Monday, July 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या'नारी नवोदय' अभियान के दूसरे चरण की होगी शुरूआत

‘नारी नवोदय’ अभियान के दूसरे चरण की होगी शुरूआत


◆ आर्मी बेस कैंप और जेबीए स्कूल में लगेंगी सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें


अयोध्या। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह की संस्था रामराज्य अयोध्या महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर संचालित नारी नवोदय अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करेगी। अभियान के तहत आर्मी बेस कैंप और जेबीए (JBA) स्कूल में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनों का शुभारंभ किया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही छात्राओं और महिलाओं को सैनिटरी पैड की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करना भी है। अभियान के दूसरे चरण में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में चरणबद्ध तरीके से सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता सत्र भी आयोजित होगा। इसमें विशेषज्ञ छात्राओं और महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, सैनिटरी पैड के सही उपयोग, सुरक्षित निस्तारण तथा माहवारी से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों की जानकारी देंगे।

भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल सैनिटरी पैड उपलब्ध कराना नहीं है। इसका लक्ष्य महिलाओं और किशोरियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आत्मविश्वास और सम्मान की भावना को मजबूत करना भी है।

उन्होंने बताया कि आने वाले चरणों में जिले के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें स्थापित की जाएंगी। इससे अधिक से अधिक छात्राओं और महिलाओं को यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments