अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा महानगर कार्यालय में सेक्टर प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने की और संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन मौजूद रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बूथ पर एक बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त किया जाएगा, जो घर–घर जाकर वोटर लिस्ट की जांच करेगा। जिनका नाम गलत तरीके से काटा गया है या जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, उनके नाम जोड़ने की जिम्मेदारी बीएलए को दी जाएगी। अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी मतदाता को उसके अधिकार से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर पर वोट बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और नौजवान, किसान, मजदूर व व्यापारी वर्ग को परेशान करने का आरोप लगाया।
इस मौके पर प्रदेश सचिव राम अचल यादव, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट, शक्ति जायसवाल, अपर्णा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।