Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादंपति से लूट करने वाले लुटेरे अभी भी पुलिस की पकड़ से...

दंपति से लूट करने वाले लुटेरे अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर

मिल्कीपुर, अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व दंपत्ति से हुई लूट के मामले में पुलिस अभी भी खाली हाथ है। कुमारगंज थाना से चंद कदम दूर कुमारगंज कस्बा स्थित सुधीर वस्त्रालय से खरीदारी के बाद प्रीतिभोज में जा रहे दंपति को लुटेरों ने निशाना बनाया था। मामले में चार दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस के हाथ लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
बता दें कि बीते 24 फरवरी की शाम दंपति श्रीमती व धर्मेंद्र मौर्या अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ कुमारगंज कस्बा स्थित सुधीर वस्त्रालय पर कपड़ा खरीद के बाद बाइक से गोकुला से सिधौना संपर्क मार्ग से सिधौना गांव रामकमार मौर्य के यहां प्रीतभोज में शामिल होने जा रहे थे। दंपति बाइक से सिधौना गांव से लगभग 500 मीटर पहले पहुंचे ही थे तभी पीछे से पल्सर बाइक सवार तीन युवक आए और उनके सामने पल्सर बाइक लगा कर दो लोग दंपति पर हमलावर हो गए। धर्मेंद्र मौर्य का आरोप है कि उक्त लोगों ने तमंचे के बल पर उनकी पत्नी के कान की झुमकी, लाकेट व सीकड़ छीन कर पल्सर बाइक पर सवार तीनों युवक कुमारगंज की तरफ भाग गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही कुमारगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक शिव बालक तथा उपनिरीक्षक शंकर यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर मामले में तत्परता दिखाते हुए पीड़िता श्रीमती की निशानदेही पर दो युवकों को गिरफ्तार कर थाने लाई और पूछताछ के बाद उन्हें दूसरे दिन छोड़ दिया। जिसको लेकर क्षेत्र के लोग में पुलिस की कार्यशैली पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों की माने तो कुमारगंज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीमों द्वारा बाजारों, पेट्रोल टंकियों सहित अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक शिव बालक ने बताया कि श्रीमती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments