Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़कें संकरी नहीं, अतिक्रमण फैला है नाका क्षेत्र की सड़कों पर

सड़कें संकरी नहीं, अतिक्रमण फैला है नाका क्षेत्र की सड़कों पर


◆ रोजाना “जाम के झाम” से जूझते है राहगीर, शाम के समय बढ जाती है समस्या


अयोध्या। शहर के प्रमुख मार्ग नाका चुंगी से हनुमानगढ़ी तक की चौड़ी सड़कें अतिक्रमण की गिरफ्त में आकर संकरी बन गई हैं। फुटपाथ पूरी तरह ठेले-खोमचों और सब्जी विक्रेताओं के कब्जे में हैं, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि हर शाम यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। राहगीरों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ता है—पहली, जाम और दूसरी, उससे उपजने वाली झल्लाहट और कहासुनी।

हनुमानगढ़ी तिराहा से नाका चुंगी का चौराहा, रास्ते में बेतरतीब ढंग से खड़े दोपहिया व चारपहिया वाहनों और ई-रिक्शा की भरमार के कारण आवागमन पूरी तरह अस्त व्यस्त रहता है। ई-रिक्शा चालक ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम के वक्त हालात बदतर हो जाते हैं। हर दस मिनट में ट्रैफिक की रफ्तार थम जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की निष्क्रियता के चलते स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कई बार शिकायतों के बावजूद न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही कोई स्थायी समाधान खोजा गया। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जाए और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments