Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रयाग राज हाइवे पर सुबह दुर्घटना में घंण्टो जाम रही सड़क

प्रयाग राज हाइवे पर सुबह दुर्घटना में घंण्टो जाम रही सड़क


अयोध्या । चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे मंगारी विसुही नदी पुल पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे दो ट्रको के आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में जेरुआ बलरामपुर निवासी आशिक अली 40 वर्ष तथा सुल्तानपुर जनपद निवासी अब्दुल 23 वर्ष शामिल हैं। दोनों ट्रक चालक बताए जा रहे हैं। पुल के बीचों बीच हुई दुर्घटना के चलते आवागमन का रास्ता भी कुछ समय के लिए बाधित हो गया तथा हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। घटना की जानकारी होने के बाद बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज, चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी राजेश पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा ट्रक के भीतर फसे दोनों ट्रक चालकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस द्वारा जेसीबी मंगवाकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त ट्रको को हाईवे से हटवाया गया और यातायात बहाल कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments