अम्बेडकर नगर। देश की सबसे बड़ी पंचायत में राहुल गांधी ने जिस तरह गर्जना करते हुए देश के मन की बात कही कि जब भारत की महापराक्रमी सेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था तो सीजफायर क्यों किया पीओके क्यों नहीं लिया उस समय पूरा देश दम साधे मोदी सरकार की विदेश नीति और सीमा पर नाकामियों को गौर से देख रहा था सुन रहा था । उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी ने कहा कि आपरेशन सिंदूर पर संसद में हुई ऐतिहासिक बहस संसदीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया है क्योंकि 11 सालों में पहली बार देश के मन की बात संसद में हुई है सभी देशवासियों के मन में बहुत बड़ा सवाल था कि ट्रंप को जवाब क्यों नहीं, मोदी सरकार और यही वह क्षण रहा जब देश ने मन में ठान लिया देश के लिए राहुल गांधी ही एकमात्र विकल्प हैं।
उप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डा जियाराम वर्मा ने कहा कि गत 22 अप्रैल 2025 को बैसरन घाटी पहलगाम में हुये आतंकवादी हमले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ इंडिया गठबंधन लगातार संसद के विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही थी लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार की न तो नीति सही है और न ही नीयत सही है। देश बड़ी बेसब्री से संसद सत्र की प्रतीक्षा कर रहा था लेकिन भाजपा ने हर मोर्चे पर निराश किया
उप्र कांग्रेस के पूर्व महासचिव और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दिग्गज छात्र नेता रहे शिवशंकर पांडेय ने कहा कि पहलगाम हमले के जवाब में भारत की गौरवशाली महापराक्रमी भारतीय सेना और सरकार के साथ कांग्रेस, इंडिया गठबंधन और पूरा देश एकजुट होकर मजबूती से खड़ा रहा उस दौरान भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष लोकसभा राहुल गांधी , इंडिया गठबंधन ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की जिससे पूरे विश्व में भारत की एकता का संदेश जाता लेकिन भाजपा सरकार मुद्दे से भटकाती और गुमराह करती रही।
उप्र कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व सहसंयोजक रमेश मिश्र, एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह कप्तान ने कहा कि जिस तरह से राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी जी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी जी और उपनेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी, उपनेता लोकसभा गौरव गोगोई जी ने पिछले 11 सालों से चली आ रही भाजपा सरकार की नाकामियों पर प्रधानमंत्री को घेरा उनके सामने प्रधानमंत्री ,गृह मंत्री,रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री का जवाब झूठ का पुलिंदा नजर आया और सरकार का गला सूखता रहा।
उप्र कांग्रेस के पीसीसी सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस महासचिव और सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने भारत की बहादुर सेना को नमन कर पहलगाम के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी की संवेदना से वक्तव्य शुरू कर गृहमंत्री,रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री के एक एक शब्द का जवाब दिया यहां तक कि कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी के आंसुओं पर भी भावुक हो जवाब दिया उसने देश के सामने मोदी सरकार की जनविरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया और अभी तक मोदी सरकार यह जवाब नहीं दे सकी कि पहलगाम आतंकवादी हमले के लिए जवाबदेह कौन है और अभीतक पद पर कैसे बना हुआ है कोई भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई जबकि देश के सबसे बड़े आतंकवादी हमले पुलवामा,उरी और पहलगाम में मोदी सरकार में हुये किस मुंह से सरकार मुंबई हमले की बात करती है जिसमें बहादुर जवानों ने सभी आतंकवादियों को मार गिराए एक बचा भी तो उसे फांसी हुई।
जिला कांग्रेस कमेटी एससी-एसटी विंग के अध्यक्ष डा आर पी कौशल, पूर्व उपाध्यक्ष इमरान गांधी, कांग्रेस कैडर के वरिष्ठ नेता मनोज मद्धेशिया, पूर्व जिला महासचिव चिंताहरण पांडेय,डा निरजूराम और रमाशंकर उपाध्याय ने ऐतिहासिक संसद सत्र के लिए कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व और इंडिया गठबंधन के सभी दलों का आभार व्यक्त किया।