नंदीग्राम मंडल के छतिरवा तथा रानीबाजार मंडल के सतहरि में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने घर-घर सम्पर्क कर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। इस दौरान पूर्व सासंद ने कहा कि देश का भविष्य पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में ही सुरक्षित है। पार्टी की राष्ट्रहित सर्वोपरि का भाव, सर्वांगीण, सर्वसमावेशी तथा सर्वस्पर्शी विकास की नीतियों के साथ भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल है। अन्त्योदय की सिद्धान्तों पर अन्तिम व्यक्ति के उत्थान की नीतियों के साथ जुड़ कर हमें देश के प्रति अपने दायित्वों का पालन करना है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे