Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याक्षेत्रीय महामंत्री व महापौर ने जनसम्पर्क कर दिलाई भाजपा की सदस्यता

क्षेत्रीय महामंत्री व महापौर ने जनसम्पर्क कर दिलाई भाजपा की सदस्यता


अयोध्या। भाजपा के सदस्यता महाअभियान में शुक्रवार को क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह व महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने रानोपाली शक्ति केन्द्र के अवैधनाथ वार्ड में घर-घर जनसम्पर्क कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान जनसम्पर्क के दौरान सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

महानगर प्रभारी ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्तो पर चलते हुए सबका विश्वास भी हासिल करने में सफल हुई है। गरीबों के चहरे पर खुशहाली लाने का प्रयास योजनाओं के माध्यम से किया गया है। हर पात्र को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिला है। इसके कारण भाजपा को लेकर जनता में उत्साह का माहौल है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अंतिम व्यक्ति की उत्थान की परिकल्पना को सार्थक करने के उपरान्त समाज के हर वर्ग का साथ भाजपा को मिल रहा है। सबका साथ सबका विकास के साथ हमारा उद्देश्य सबका विश्वास हासिल करना है। घर-घर सम्पर्क कर बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी जायेगी।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि हम जन समान्य व गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पात्रों को दिलाना हमारा संकल्प है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की अवधारणा के साथ हम निरंतर आगे बढ़ रहे है।

मौके पर हर्षवर्धन सिंह, पार्षद राज करण, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महानगर कमलेश श्रीवास्तव, कनक बिहारी पाठक, राजित राम, हरीश चंद्र, अनीता सिंह, राज मणि त्रिपाठी, जय नारायण सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments