◆ वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अंबेडकर नगर। गोल बंद होकर आए दबंगों ने नगर पंचायत में सरकारी धन से निर्मणाधीन नाली व सीसी रोड को क्षतिग्रस्त कर जमकर तांडव मचाया। इतना ही नहीं नाली व सीसी रोड को क्षतिग्रस्त करने के बाद दबंग गैता, ढलाई का पटिया और लोहे का 11 जाल भी चोरी कर ले गए। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक दर्जन से अधिक दबंग नवनिर्मित नाली व सीसी रोड को क्षतिग्रस्त करते हुए देखे भी जा रहे हैं।मामले में बसखारी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। मामला नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के वार्ड नंबर 14 हनुमान मंदिर वाली गली का बताया जा रहा है ।जहां पर लोगों की सुगमता व सुविधा के लिए सीसी रोड व नाली का निर्माण कार्य तेजस इंटरप्राइजेज के द्वारा कराया जा रहा था। आरोप है कि बीते 28 फरवरी को बसखारी निवासी भागीरथी गौड व उनके पुत्र राहुल गौंड अपने 10- 15 लोगों को लेकर अवरोध उत्पन्न करने लगे। जिस पर निर्माण कार्य में लगी तेजस इंटरप्राइजेज नगर पंचायत व प्रशासन की मौजूदगी में निर्माण कार्य कर रही थी। शाम को कार्य समाप्त होने के बाद करीब 11:00 रात में 10-15 दबंग जिसमें कुछ लोगों के हाथ में गैंती थी, आए और नव निर्मित नाली व सीसी रोड को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में बसखारी पुलिस ने कार्यदाई संस्था के मालिक व अधिशासी अधिकारी के प्रार्थना पत्र पर भागीरथ गौड़ पुत्र अज्ञात, राहुल गौड़ पुत्र भागीरथ गौड़, कार्तिक पाटिल उर्फ रामचंद्र पाटील पुत्र अज्ञात, प्रेम पाटिल, प्रतीक पाटील पुत्रगण कार्तिक पाटिल निवासीगण बसखारी व 10- 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। इस मामले में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।