Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या28 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मास महोत्सव, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

28 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मास महोत्सव, निकलेगी भव्य शोभायात्रा


अयोध्या। रामानुज सम्प्रदाय की उत्तर भारत की प्राचीन पीठ श्री झालरिया पीठ की ओर से इस वर्ष पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) महोत्सव का आयोजन अयोध्या धाम में किया जा रहा है। सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 28 मई से 3 जून तक चलेगा। आयोजन समिति श्री श्रीधर महोत्सव समिति के संयोजक डॉ. नवीन माहेश्वरी और राजेश माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि भगवान श्रीरामलला, श्री जानकीवल्लभ जी महाराज, श्री दास हनुमान जी महाराज तथा पूर्वाचार्यों के आशीर्वाद से यह आयोजन जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री झालरिया पीठाधिपति 1008 स्वामी श्री घनश्यामाचार्य महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा।

महोत्सव की शुरुआत 28 मई को भव्य शोभायात्रा से होगी। शोभायात्रा सुबह 8 बजे रामपथ स्थित श्री वेंकटेश मंदिर से निकलेगी। इसी दिन सुबह 11:30 बजे 108 श्रीमद्भागवत पाठ पारायण का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं दोपहर 3 बजे से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ आरंभ होगा।

श्री झालरिया पीठ के पूज्य युवराज स्वामी श्री भूदेवाचार्य जी महाराज प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन स्थल पंचकोशी परिक्रमा मार्ग स्थित रामघाट चौराहा के पास बड़ा भक्तमाल की बगिया में बनाया गया है।

महोत्सव के दौरान 225 कुण्डीय महालक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments