Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजन सेवा केंद्र संचालक ने वसूले राशन कार्ड बनावाने के नाम पर...

जन सेवा केंद्र संचालक ने वसूले राशन कार्ड बनावाने के नाम पर वसूले पांच हजार रूपये


◆  उपजिलाधिकारी ने वापस दिलाई रकम, जनसेवा केन्द्र संचालक पर केस दर्ज कराने के दिए निर्देश


बीकापुर, अयोध्या। राशन कार्ड बनवाने के नाम पर जन सेवा केंद्र संचालक द्वारा महिला से पांच हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। असकरनपुर निवासी सुनीता चौहान से यह रकम थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के महावा गांव में संचालित एक जन सेवा केंद्र संचालक ने वसूली थी।

महिला ने दो महीने बीतने के बाद भी राशन कार्ड न बनने पर ग्राम प्रधान आशा देवी को जानकारी दी। मामला उप जिलाधिकारी विकासधर दुबे तक पहुंचा, जिन्होंने पूर्ति निरीक्षक विनोद यादव को जांच के लिए भेजा। जांच में आरोप सही पाए गए। बुधवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय में पीड़िता, कोटेदार जय किशन यादव व आरोपी संचालक को बुलाया गया। सुनवाई के बाद उपजिलाधिकारी ने आरोपी को फटकार लगाते हुए महिला के 5000 रुपये तत्काल वापस दिलवाए और मौके पर ही राशन कार्ड भी जारी कराया। साथ ही जन सेवा केंद्र संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि उपजिलाधिकारी के निर्देश पर थाने में तहरीर दी गई है। उपजिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आरोपी का जन सेवा केंद्र लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments