Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअकबरपुर बस स्टेशन के स्थायी स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू :...

अकबरपुर बस स्टेशन के स्थायी स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू : विवेक मौर्य


◆ परिवहन मंत्री ने दिया आश्वासन, शीघ्र पूरी होंगी सभी औपचारिकताएं


अम्बेडकर नगर। अकबरपुर बस स्टेशन के वर्षों से लंबित स्थायी स्थानांतरण की दिशा में जल्द ही ठोस पहल शुरू होने जा रही है। भाजपा नेता एवं प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भेंट कर अकबरपुर बस स्टेशन के स्थायी स्थानांतरण एवं नवीन बस स्टेशन निर्माण की मांग को पुनः मजबूती से रखा।

विवेक मौर्य के अनुसार, परिवहन मंत्री ने इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए भरोसा दिलाया कि अकबरपुर बस स्टेशन के स्थायी स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी और इससे जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताओं को जल्द पूरा किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और परिवहन विभाग की कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए नए स्थान पर बस स्टेशन के निर्माण एवं पुराने बस स्टेशन के जनहित में उपयोग को लेकर सभी पहलुओं पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा।

परिवहन मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में परिवहन सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा अकबरपुर में परिवहन से जुड़ी किसी भी सुविधा में कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर विवेक मौर्य ने कहा कि परिवहन मंत्री से हुई भेंट के दौरान उन्होंने अकबरपुर की जनता के हित में बस स्टेशन के स्थायी स्थानांतरण की मांग को पुनः रखा, जिस पर मंत्री ने नवीन व भव्य बस स्टेशन के शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि विवेक मौर्य द्वारा पूर्व में भी कई बार परिवहन मंत्री से मिलकर अकबरपुर बस स्टेशन के स्थानांतरण की मांग की जा चुकी है। उन्होंने अकबरपुर के हित में लिए गए इस सकारात्मक निर्णय के लिए परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments