Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचौपाल लगाकर सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं

चौपाल लगाकर सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं

आलापुर अंबेडकरनगर। खंड विकास अधिकारी जहांगीरगंज अनिल कुमार कुशवाहा ने शुक्रवार को परसनपुर एवं कुरावं ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को पीएम आवास योजना, विधवा व विकलांग पेंशन किसान सम्मान निधि आयुष्मान भारत योजना समेत कई अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने का आह्वान किया। योजनाओं का लाभ कैसे और कहां से मिलना है, इसके बारे में भी विस्तार से बताया। अधिकारियों व कर्मचारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र प्रजापति ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक मौर्य ग्राम पंचायत अधिकारी विपुल सिंह, प्रेम पांडे ग्राम प्रधान सविता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्यम वर्मा, ग्राम दीपक कनौजिया, रामचंद्र, अभिषेक, बृजेश वर्मा ,दिलीप गौड़, नीलेश गौड़, अरविंद कुमार, इस्लाम महताब आलम, आलोक सिंह, अरविंद मौर्य एवं स्वयं सहायता समूह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments