Thursday, November 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबुनकरों की समस्याओं का होगा समाधान, सपा सरकार बनने पर मिलेगी राहत...

बुनकरों की समस्याओं का होगा समाधान, सपा सरकार बनने पर मिलेगी राहत : जासमीर अंसारी


जलालपुर, अंबेडकर नगर। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष जासमीर अंसारी ने बुधवार को जनपद अंबेडकरनगर का भ्रमण कर जलालपुर और नगपुर में बुनकरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बुनकरों की समस्याएं सुनीं और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिलाया।

बैठक में बुनकरों ने पावरलूम उद्योग से जुड़ी समस्याओं और बिजली बिल की बढ़ती दरों सहित अन्य कठिनाइयों को उठाया। इस पर जासमीर अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बुनकरों को पावरलूम के लिए फ्लैट रेट पर बिजली बिल की सुविधा सहित अन्य समस्याओं से निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुनकरों के हितों की रक्षा करना पार्टी की प्राथमिकता है।

इस दौरान उन्होंने पीडीए समाज के पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और दलितों से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को उनका अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान जासमीर अंसारी का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व एमएलसी अतहर खां, विशाल वर्मा, चेयरमैन अबुल बशर अंसारी, कमर हयात अंसारी, नदीम अंसारी, महासचिव अनीसुर्रहमान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यासिर हयात, किरदार मेंहदी, पूर्व विधायक सुभाष राय, पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश सिंह, भीम निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments