◆ मूल्य वृद्धि की मांग को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
अयोध्या। कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने किसानों के गन्ना मूल्य में वृद्धि की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि इतनी महंगाई के दौर में सरकार द्वारा गन्ना समर्थन मूल्य में मात्र ₹ 30 प्रति कुंतल की वृद्धि अत्यंत निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि डीजल, खाद, बीज, दवा,मजदूरी,परिवहन के दामों में वृद्धि होने के कारण गन्ना पैदा करने की लागत ही कम से कम 400 रूपये प्रति कुंतल आती है ऐसी दशा में गन्ना मूल्य कम से कम 500 रूपये प्रति कुंतल घोषित होना चाहिए। ऐसे में गन्ना मूल्य में इतनी मामूली वृद्धि किसानों के साथ अन्याय है।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू और पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने भी सरकार से मांग की कि गन्ना किसानों के हित में त्वरित निर्णय लिया जाए और प्रदेश की सभी गन्ना मिलों को शीघ्र चालू किया जाए, ताकि किसानों की गन्ना फसल समय पर क्रय हो सके और उन्हें भुगतान में विलंब न हो।
मौके पर राम अवध पासी, राजकुमार पांडे,पंकज सिंह ,उमेशउपाध्याय, अशोक कनौजिया ,डॉ विनोद गुप्ता ,फ्लावर नकवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।