Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरी हुई बाइक को पुलिस ने कुछ घंटों में किया बरामद

चोरी हुई बाइक को पुलिस ने कुछ घंटों में किया बरामद


जलालपुर अंबेडकर नगर। रिश्तेदारी में आए मेहमान की अज्ञात चोर दिनदहाड़े बाइक चुरा कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने चोरी गई बाइक को बरामद करने का प्रयास किया तो चोर निर्जन स्थान पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बरामद बाइक को बाइक मलिक को सौप दिया जिस पर जलालपुर पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है। बताते चले की जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद नगपुर निवासी औन मोहम्मद अपनी बाइक से कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद में 21 अक्टूबर को भाजपा नेता अहसन रजा मीशम के यहां आए हुए थे और घर के बाहर बाइक खड़ी कर दिए थे जिसको अज्ञात चोर दिन में लगभग तीन बजे लेकर फरार हो गये। चोरी की सूचना भाजपा नेता अहसन रजा मीशम द्वारा जलालपुर पुलिस को दी गयी। कोतवाल संतोष कुमार  सिंह ने बाइक को बरामद करने के लिए नगर में पुलिस टीम को लगा दिया। पुलिस की तत्परता को देख चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर रोड महिला प्रखंड के पास लावारिस हालत में बाइक छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने बाइक को बरामद कर गाड़ी मालिक के हवाले सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता को देख नगर के अली हैदर, जर्रार हुसैन,इब्ने अली जाफरी, मोहम्मद अजहर आदि ने कांस्टेबल रोहित कुमार सिंह व वरुण कुमार के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments