Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागैंगस्टर के बैंक खाते को पुलिस ने करवाया फ्रीज, खाते में थे...

गैंगस्टर के बैंक खाते को पुलिस ने करवाया फ्रीज, खाते में थे करीब पांच लाख रुपये

अयोध्या। गैंगस्टर एक्ट में आरोपी के बैंक खाते को पुलिस ने फ्रीज कर दिया। यह कार्रवाई अवैध रुप अर्जित चल सम्पत्ति को लेकर प्रशासन द्वारा की गई है। फ्रीज किये बैंक खातें में करीब पांच लाख रुपये कर रकम थी। अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराध से अवैध रुप से अर्जित सम्पत्ति को प्रशासन कुर्क करने की कारवाई कर रहा है।
पुलिस ने बताया कि थाना कोतवाली कैंट में दर्ज यूपी गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप सोनी पुत्र स्व0 सूरज प्रसाद सोनी, निवासी जलालाबाद थाना कैण्ट द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी रू0 502210.17 बैंक ऑफ बडौदा शाखा सहादतगंज में जमा थे। जिसको प्रभारी निरीक्षक के द्वारा जिलाधिकारी द्वारा पारित आदेश के क्रम में कुर्क कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments