Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर...

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ घंटे बाद ही आरोपी को दबोच लिया और न्यायालय भेज दिया।

मामला जैतपुर थाना के एक गांव का है। बच्ची के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रवि किशन निवासी बंदीपुर थाना जैतपुर एक मनबढ़ और दबंग किस्म का आदमी है। गुरुवार को मैं अपनी दुकान पर था मेरी पत्नी और बच्ची जिसकी उम्र लगभग तीन वर्ष है । वह घर पर थी विपक्षी रवि किशन शाम छः बजे मेरे मकान के दूसरे तल पर अपनी मोबाइल चार्ज करने के लिए आया और अपने मोबाइल चार्ज लगाकर वापस आते समय मेरी तीन वर्षीय पुत्री का हाथ पकड़ कर नीचे ले गया पत्नी के मना करने पर  कहा की दुकान पर ले जा रहा हूं। जिसने बुरी नीयत से मंदिर के पीछे नदी के किनारे झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा चीख पुकार पर गला दबाकर मार पीट रहा था। बच्ची के चीख पुकार पर तमाम लोगों को आता देखें रवि किशन बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने  भारतीय न्याय संहिता के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू किया था।


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल


मुकदमा दर्ज करने के पश्चात थाना अध्यक्ष बंदना अग्रहरि  हमराही उप निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्र हेड कांस्टेबल रंजीत यादव कांस्टेबल अरविंद कुमार के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिया जिसे शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े  सात बजे जैतपुर बाग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तत्पश्चात न्यायालय भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments