Sunday, April 26, 2026
HomeNewsप्रदेशवैवाहिक परिचय समारोह का पटेल समाज कल्याण ट्रस्ट ने किया आयोजन

वैवाहिक परिचय समारोह का पटेल समाज कल्याण ट्रस्ट ने किया आयोजन

◆  वैवाहिक परिचयिका का किया गया विमोचन


◆ श्रद्धांजलि सभा में स्व. खुशीराम वर्मा को किया नमन


लखनऊ। पटेल समाज कल्याण ट्रस्ट एवं कुर्मी क्षत्रिय (पटेल) मैरिज ब्यूरो के तत्वावधान में “वैवाहिक परिचय समारोह वर्ष 2025-26” एवं स्वर्गीय खुशीराम वर्मा की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन देवा रोड स्थित कालका रेवेल मैरिज लॉन में किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत वैवाहिक परिचयिका का विमोचन किया गया तथा परिचय सत्र आयोजित हुआ, जिसमें समाज के योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिजनों ने भाग लेकर आपसी परिचय स्थापित किया। इस पहल को समाज में वैवाहिक संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।
अपराह्न 1ः30 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर स्वर्गीय खुशीराम वर्मा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। उपस्थित अतिथियों व समाजजनों ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र सिंह वर्मा ने की। मौके पर अरुण सिन्हा, राधे श्याम सिंह, वी के चौधरी, क्षेत्रपाल गंगवार एवं धीरेंद्र वर्मा सहित मौजूद रहे। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं, अंशिका वर्मा, अदिति वर्मा, परी वर्मा, कशिश वर्मा और शिखा वर्मा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन ट्रस्ट के संयोजक/ट्रस्टी नवल प्रकाश सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी विनोद वर्मा ने बताया कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता, सहयोग और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments