Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्षों का पार्टी ने किया स्वागत

भाजपा के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्षों का पार्टी ने किया स्वागत

अयोध्या। भाजपा कार्यालय पर पार्टी के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्षों का सांसद लल्लू सिंह व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह की मौजूदगी में स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि समाज के सभी वर्गो की अपेक्षानुरुप सरकार ने अपनी योजनाएं दी है। अंतिम व्यक्ति को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया गया है। जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर आम जनता में उत्साह का माहौल है।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। सम्पर्क, संवाद व प्रवास की सोच को अपनाते हुए भाजपा सदा जनता के बीच में रहती है। जिसका परिणाम है कि भाजपा आज दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी है। इस दौरान नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष बीकापुर राकेश पाण्डेय राना, नगर पंचायत कामाख्या धाम से शीतला प्रसाद शुक्ला, गोसाईगंज नगर पंचायत से विजयलक्ष्मी जायसवाल व पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सभासदों का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, कमला शंकर पाण्डेय, जिला महामंत्री राघवेंद्र नारायण पांडे , मनोज वर्मा अशोक कसौधन राधेश्याम त्यागी जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडे चुनाव संयोजक गोसाईगंज विनीत सिंह विन्नू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा जिला उपाध्यक्ष पवन चौरसिया मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments