Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर खबर का असर , खबर चलने के बाद जागा विभाग, शुरू हुआ...

खबर का असर , खबर चलने के बाद जागा विभाग, शुरू हुआ टीकाकरण

0

अम्बेडकर नगर। कटहरी में दम तोड़ता दिखा पशु टीकाकरण अभियान शीर्षक से प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर के उजागर होते ही विभाग हरकत में आ गया और जिन गांवों में वर्षों से टीका नहीं लगा था, वहां टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया गया।

पशुपालकों की शिकायत और अयोध्या समाचार की टीम द्वारा सामने लाई गई जमीनी हकीकत के बाद अब पशु चिकित्साधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि जहाँ भी छूटे हुए पशु हैं, वहां तत्काल टीकाकरण कराया जाएगा। इसके लिए टीमें गांव-गांव जाकर पशुपालकों से संपर्क कर रही हैं। ग्रामीणों ने भी माना कि खबर सामने आने के बाद विभाग की सक्रियता बढ़ी है और अब उनके पशुओं को टीका लग रहा है। खबर का असर यह हुआ कि जो अभियान कागजों में सिमटकर रह गया था, वह अब जमीन पर उतरता नजर आ रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version